फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छत पर काम करते समय गिरे मजदूर व ठेकेदार, दोनों घायल

Sat, 01 Aug 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मकान में काम करते समय छत से गिरने के बाद चोटिल मजदूर: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को मकान की छत पर काम करते समय ठेकेदार और मजदूर गिरकर घायल हो गए। समालखा गांव निवासी ठेकेदार विनोद कुमार के पैर में फ्रेक्चर आया तो खोजकीपुर निवासी दीपराज को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन है। ठेकेदार विनोद कुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार को अन्य साथियों के साथ काम कर रहे थे। छत पर रेत, सीमेंट व अन्य निर्माण सामग्री चढ़ाने के लिए उन्होंने लोहे के एंगलों से पैडनुमा ढांचा बांधा हुआ था। अचानक लोहे के एंगलों की बांध ढीली होकर खुल गई, जिससे उस पर खड़ा मजदूर गिरने लगा। जैसे ही वह उसे बचाने लगा तो दोनों नीचे गिर गए।

मकान में काम करते समय छत से गिरने के बाद चोटिल मजदूर: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें