लंबे समय से जिले में ही कोरोना की टेस्टिंग का इंतजार कर हरे स्वास्थ्य विभाग के साथ जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले की मॉलिक्यूलर लैब को रिकार्ड समय में आईसीएमआर से अनुमोदन मिल गया। लैब का शुभारंभ वीरवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा किया जाएगा। इस लैब के शुरू होने से जिले में रोजाना औसतन 250 सैंपल की जांच हो सकेगी। इस तरह न केवल अंबाला बल्कि आसपास के जिलों के सैंपल भी अंबाला में जांच जा सकेंगे। मशीन के चलने से अंबाला में सैंपल की भी ज्यादा जांच होने की शुरू होगी। वहीं बुधवार को जिले में ट्रू नेट मशीन से 45 सैंपल लिए गए।
5296 सैंपल अभी तक हुए कोरोना के: स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को लगभग 1250 प्रवासी श्रमिकों को हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किया। आज तक स्वास्थ्य विभाग लगभग 17670 प्रवासी श्रमिकों को सर्टिफिकेट जारी कर चुका है। अभी तक जिले में 5296 सैंपल लिये जा चुके हैं, जिनमें से 4918 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 336 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज तक जिला में कुल 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो मरीजों की मृत्यु हुई है। 15 अप्रैल से जिले में मोबाईल टीमों ने कुल 4 लाख 64 हजार 858 लोगों का निरीक्षण किया है तथा 3 लोगों को आईएलआई एवं सारी जैसे लक्षणों के साथ रेफर किया गया।