फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: केवि-2 छावनी ने हरसिंगपुरा को 5-0 से हराया

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्कूल - फोटो : Family
विज्ञापन
- गुरुग्राम संभाग स्तरीय बालक फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, छावनी के खेल मैदान पर आयोजित गुरुग्राम संभाग स्तरीय बालक फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। सबसे पहले अंडर-17 वर्ग के मुकाबले शुरू हुए।
पहले मैच में मेजबान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, अंबाला छावनी के खिलाड़ियों ने केन्द्रीय विद्यालय हरसिंगपुरा को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। इस प्रदर्शन के साथ मेजबान ही टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, छावनी का जलवा रहा। टीम ने केन्द्रीय विद्यालय योल कैंट के डिफेंस को 7-0 से एकतरफा जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


योल कैंट और मानेसर ने मारी बाजी
इसके बाद अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए जिनमें थोड़ा उलटफेर और कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले मैच में केन्द्रीय विद्यालय योल कैंट ने वापसी करते हुए पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, अंबाला को 3-0 से शिकस्त दी। वहीं, सबसे रोमांचक मुकाबला केन्द्रीय विद्यालय मानेसर और पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3, अंबाला के बीच खेला गया। दोनों टीमें अंत तक एक-एक गोल के लिए जूझती रहीं लेकिन आखिर में मानेसर ने अंबाला को 2-1 से हराकर मैदान मार लिया। प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं होते बल्कि ये विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास करते हैं। वहीं, विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गौरव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष लीग मुकाबले आगामी दिनों में खेले जाएंगे, जिनमें और भी कड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्कूल- फोटो : Family

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें