फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लॉन टेनिस आयुवर्ग 17 लड़कियों में कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जोनल लेवल का समापन हो गया। लड़कियों की प्रतियोगिता के आयु वर्ग-14 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर और आयुवर्ग-19 में गुरुग्राम की लड़कियां अव्वल रहीं। वहीं लड़कों के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम और फरीदाबाद की टीमें प्रथम रहीं। आयुवर्ग 17 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं लॉन टेनिस आयुवर्ग 17 लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर हरियाणा जोन डॉ. विकास कोहली ने किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता डीएवी संस्थाओं के प्रधान आर्य रतन पदम श्री डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देशभर में करवाई जाती है। प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के विभिन्न डीएवी स्कूलों के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें लड़के व लड़कियों के आयुवर्ग-14, 17 और 19 की प्रतियोगिताएं करवाई गई। डॉ. कोहली ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल खिलाड़ी के जीवन में संयम व अनुशासन बढ़ाते है, जोकि एक मनुष्य के एकाग्रता व आत्मविश्वास के लिए अति आवश्यक है। टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले के बीच सभी मैच संपन्न हुए। उन्होंने बच्चों की खेलों में हिस्सा लेने पर प्रशंसा की व स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को बधाई दी। इनमें जो खिलाड़ी विजेता रहे है, वह अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल के दूसरे दिन लॉन टेनिस के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए।





इन आयु वर्ग में यह टीम रही विजेता

लॉन टेनिस : लड़कियों में आयुवर्ग-14 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर प्रथम, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला द्वितीय व डीएवी सेंटिनरी पब्लिक स्कूल जींद तृतीय रहा। आयुवर्ग-17 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र द्वितीय व डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद तृतीय रहा।
विज्ञापन




आयुवर्ग-19 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम प्रथम, डीएवी सेंटिनरी पब्लिक स्कूल जींद द्वितीय और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर तृतीय रहा। इसी तरह लॉन टेनिस लड़कों के आयुवर्ग-14 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल पानीपत द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा। आयुवर्ग-17 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र तृतीय रहा। इसी तरह आयुवर्ग-19 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम द्वितीय व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें