फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खो-खो अंडर-17 लड़कियों में खंड बराड़ा प्रथम और अंबाला टू द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-10 राजीव गांधी स्टेडियम में वीरवार से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंबाला खंड वन के खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर के प्रधानाचार्य रामचंद्र ने किया। उन्होंने झंडा फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि बीईओ सतबीर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह खेलों के प्रति रुचि दिखाते हुए अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में लड़कियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें उन्होंने प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अमरिंद्र सिंह, रमनजीत सिंह, डीपीआई मलकीत सिंह, गुरदेव सिंह, मोनिका, सेठी लाल, शिव चरण, विशाल, हरविंद्र, धर्मेंद्र, मनदीप व अन्य पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन

खो-खो अंडर-17
बराड़ा खंड प्रथम, खंड अंबाला टू द्वितीय रहा।
खो-खो अंडर-19
शहजादपुर प्रथम, अंबाला कैंट द्वितीय रहा।
जूडो अंडर-17
36 किलो भारवर्ग में
जैन गर्ल्स स्कूल अंबाला कैंट की भूमि प्रथम, डीएवी रीवरसाइड अंबाला कैंट स्कूल की तपस्या द्वितीय।

जूडो 40 किलो भारवर्ग में
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन की जन्नत प्रथम रही।

जूडो 44 किलो भारवर्ग में
पुलिस डीएवी स्कूल शहर की प्रियांशी प्रथम, जैन गर्ल्स स्कूल अंबाला कैंट की भावना द्वितीय।

जूडो 48 किलो भारवर्ग में
माइंड ट्री स्कूल की हर्षदीप कौर प्रथम, डीएवी रीवरसाइड स्कूल अंबाला कैंट की अदिशा द्वितीय।

जूडो 52 किलो भारवर्ग में
डीएवी रीवरसाइड अंबाला कैंट की संस्कृति प्रथम।

कबड्डी अंडर-19
खंड बराड़ा प्रथम, खंड अंबाला टू द्वितीय रहा।

अंडर-17
खंड बराड़ा प्रथम और खंड अंबाला टू द्वितीय रहा।
हैंडबॉल अंडर-17
खंड अंबाला टू प्रथम, खंड अंबाला वन द्वितीय, खंड शहजादपुर तृतीय रहा।

हैंडबॉल अंडर-19
खंड अंबाला टू प्रथम, खंड अंबाला वन द्वितीय, खंड शहजादपुर तृतीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें