अंबाला सिटी। अंबाला खंड वन में खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुकाबले करवाए गए। बुधवार को आयुवर्ग-14 लड़कों के खेल का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में तुलसी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में करवाया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौसम खराब रहने के कारण स्थगित हो रही खेलों का खिलाड़ियों को बहुत बेसबरी से इंतजार दिखा।
यह खेल बुधवार को करवाए गए। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल साहिल सचदेवा मौजूद रहे, उनके साथ प्राध्यापक मोहित, नवनीत व प्रदीप ने विशेष तौर पर खेल मैदान की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर मोहन लाल, सुरमुख, माला, अमनजीत, पूजा, - - जसपाल, दीपिका, तरसेम मौजूद रहे।
आयुवर्ग-14 में खेल के परिणाम...
चैस : आयुवर्ग-14 लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलेरां द्वितीय रहा।
योग : आयुवर्ग-14 लड़कियों में सोहन लाल डीएवी स्कूल प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुलिस लाइन द्वितीय रहा।
बैडमिंटन : आयुवर्ग-14 लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम और पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय रहा।
खो-खो : आयुवर्ग-14 लड़कों में राजकीय मिडल स्कूल बड़ौला प्रथम, एफडी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
बाॅस्केटबॉल : आयुवर्ग-14 लड़कों में एसए जैन माॅडल स्कूल प्रथम और सेंट जोसेफ स्कूल द्वितीय रहा।
कबड्डी : आयुवर्ग-14 लड़कों में एसजीएन स्कूल प्रथम, एफडी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
वालीबॉल : आयुवर्ग-14 लड़कों में एसजीएन स्कूल प्रथम और तुलसी पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
शहर में चल रही खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खो-खो मुकाबले में भिड़ते हुए खिलाड़ी। विभाग