फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंडर-15 बैडमिंटन मुकाबले में केशव और आद्या प्रथम

विज्ञापन
कोच संजय के साथ सा​र्थक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिमखाना क्लब में रोटरी क्लब यमुनानगर नोवेल की ओर से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 9 श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें सभी मुकाबले कड़े और रोमांचक रहे। अंडर-15 बॉय सिंगल्स में केशव और गर्ल्स सिंगल्स में आद्या ने जीत दर्ज की।
इसमें अंडर-13 बॉय सिंगल्स में दिवेश विजेता रहे। डबल्स में दिवेश-करण की जोड़ी ने बाजी मारी। अंडर-19 बॉय सिंगल्स में उदयप्रीत सिंह विजेता रहे। बॉय डबल्स में उदयप्रीत सिंह और अवैयश की जोड़ी ने खिताब जीता। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में आद्या ने जीत हासिल की। रोटेरियन डबल्स में लाडवा के भूपिंदर और संचित विजेता रहे। मेंस डबल्स में लक्ष्य और मयंक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अभिमन्यु अग्रवाल और आदित्य गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का आत्मविश्वास मिलता है। क्लब प्रधान रेवंत अग्रवाल ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विजेताओं को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अन्य सदस्य और शहर के बैडमिंटन प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें