फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा खालसा सृजना दिवस

विज्ञापन
नारायणगढ़ में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते प्रबंधक। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारायणगढ़। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब पातशाही दसवीं में खालसा साजना दिवस व वैसाखी पर्व मनाया जाएगा। मुख्तयार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब में खालसा साजना दिवस पर धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। रघुबीर सिंह ढाडी जत्था फतेहगढ़ साहिब, नवजोत सिंह कथा वाचक श्री दरबार साहिब अमृतसर व मक्खन सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर व अमरजीत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री टोका साहिब गुरु का इतिहास सुनाकर निहाल करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ किए जाएंगे। 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत 10 बजे से दोपहर तक कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। इस अवसर पर खुशविन्दर सिंह, सुखपाल सिंह, कुलदीप सिंह जंगू माजरा, गुरजीत सिंह, अजमेर सिंह, चरणजीत सिंह,हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें