अंबाला कैंट की काश्वी जीता हुआ कांस्य पदक दिखाती हुई: स्वयं
- फोटो : samvad
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। काश्वी ने केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 13 से 18 जुलाई तक आयोजित हुई थी। छावनी के खुख्रैन भवन के पास रहने वाली काश्वी एसडी कॉलेज में संचालित मुक्केबाजी केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद काश्वी छावनी के बॉक्सिंग सेंटर पहुंचीं। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बॉक्सिंग कोच नीरज ने काश्वी की इस उपलब्धि पर बधाई दी। काश्वी ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अंबाला का गौरव बढ़ाया है। काश्वी का कहना है कि वह आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रशिक्षण ले रहीं हैं।