फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्नाटक के लोकनाट्य यक्षगान ने बिखेरी अद्भुत छटा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित कला उत्सव में प्रस्तुति देने
विज्ञापन
- राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 के तहत दो दिवसीय कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 के तहत दो दिवसीय संभाग स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हरियाणवी रागिनी, कर्नाटक लोक नृत्य, मणिपुरी नृत्य, पश्चिम बंगाल समूह नृत्य पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कर्नाटक का यक्षगान नृत्य भी खास रहा।
इस उत्सव में केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरुग्राम संभाग के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में हरियाणा और हिमाचल के 10 क्लस्टरों से आए 260 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एस. तामस्कर और अफ्वा (लोकल) की अध्यक्ष सलोनी तामस्कर ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कला विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है।
दृश्य कला प्रतियोगिता के तहत द्विआयामी कला, चित्रांकन, पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग, कैरिकेचर और त्रिआयामी मूर्तिकला में बाल कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और निपुण कौशल की छाप छोड़ी। इसके अलावा स्थानीय शिल्प, स्वदेशी खिलौनों और पारंपरिक खेलों पर आधारित कलाकृतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी विविधता को मंच पर बेहद प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।

हिमाचल की लोक संस्कृति की दिखी झलक
विद्यार्थियों ने हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में सजे बाल कलाकारों ने लोक संगीत और आकर्षक नृत्य मुद्राओं के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर दिखाया। विद्यार्थियों के बेहतरीन तालमेल, लयबद्ध कदमों और आत्मविश्वास से भरी ऊर्जापूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकधुनों पर थिरकते कलाकारों के हुनर की उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संस्कृति का संगम
समूह नृत्य में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से तीनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कला उत्सव में विद्यार्थियों ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित मनमोहक समूह नृत्य पेश किया। पारंपरिक वेशभूषा, मधुर संगीत और भावपूर्ण नृत्य-अभिनय के जरिए बाल कलाकारों ने बंगाल की सांस्कृतिक को दिखाया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कर्नाटक के प्रसिद्ध लोकनाट्य यक्षगान की मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक मुख-सज्जा और पारंपरिक संगीत के साथ बाल कलाकारों ने पौराणिक गाथाओं को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन


नाटकों के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
कला उत्सव की नाट्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने मंच पर कई सामाजिक विषयों को जीवंत किया। नाटकों के जरिए सावित्रीबाई फुले के शिक्षा व महिला सशक्तिकरण में योगदान, रीढ़ की हड्डी जैसे एकांकी तथा देशभक्ति और बेटी बचाओ के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। विद्यार्थियों की इस भावपूर्ण और संदेशप्रद प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।

अंबाला छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित कला उत्सव में प्रस्तुति देने

अंबाला छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित कला उत्सव में प्रस्तुति देने

अंबाला छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित कला उत्सव में प्रस्तुति देने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें