फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्म सिंह टूंडला बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में आयोजित बैठक में मौजूद नवनियुक्त पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। लाल कुर्ती बाजार स्थित विक्रम बिट्टू के निवास पर हरियाणा वाल्मीकि महासभा की एक अहम बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई नियुक्तियां की गईं। महासभा के लीगल एडवाइजर हरलाल चांवरिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए कर्म सिंह टूंडला को ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए धर्मेंद्र सिरस्वाल, प्रदीप लोहरा, पुनीत बाली, राहुल बागान, कमलदीप और सतीश मट्टू को सभा का नया सदस्य बनाया गया। जिला प्रधान नंदलाल सौदा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज हित में काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर अश्वनी कुमार, महेंद्र सिंह टूंडला, सतपाल, दीपक जैदिया, रंजीत सिंह सौढी, मोहित कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार सुंदर नगर, अमित, हरीश और सचिन कुमार सहित कई गणमान्य साथी मौजूद रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें