फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कमलजीत कौर फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रात: 9:58 बजे अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में कुरुक्षेत्र जिला परिषद की अध्यक्ष कमलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत मार्च पास्ट का आयोजन होगा, इसमें पुलिस बल तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की एनसीसी की टुकड़ियां भाग लेंगी। मार्च पास्ट के बाद लोक नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, इनमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक एवं देशभक्ति संदेश से परिपूर्ण व पेड़ों के महत्व एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती रंगोली बनाई गई है। जोकि लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें