अंबाला सिटी। सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव के लिए रविवार को प्रधान पद के लिए चार में से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इनमें प्रभुदयाल गोयल और और त्रिलोकीनाथ गुप्ता शामिल हैं। अब प्रधान पद के लिए मैदान में दो प्रत्याशी कमल सिंगला और योगेंद्र मोहन गोयल रह गए हैं।
प्रधान, उपप्रधान दो, महासचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए दो-दो नामांकन रह गए हैं। कुल 42 व्यक्ति अब चुनावी मैदान में गए हैं। आठ अगस्त को इन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। वहीं, चुनाव में वैध 422 मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह चुनाव सामुदायिक केंद्र सेक्टर-10 में होंगे। सेक्टर-10 पुराने सेक्टरों में से एक है। बीते कुछ माह पहले एसोसिएशन का कार्यकाल खत्म हो गया था।
यह रहेगा शेड्यूल
चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे आठ अगस्त, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक।
उम्मीदवारों की सूची 10 अगस्त, सुबह 11 बजे।
मतदान होगा तीन सितंबर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
मतों की गणना और परिणाम तीनन सितंबर मतदान के तुरंत बाद।
वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 चुनाव में प्रधान पद के लिए चार में से दो प्रत्याशी रह गए हैं। प्रधान पद के लिए प्रभुदयाल गोयल और त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने अपना नाम वापस ले लिया। अब प्रधान पद के लिए मैदान में कमल सिंगला व योगेंद्र मोहन गोयल रह गए हैं। कुल 42 प्रत्याशी मैदान में है। आठ अगस्त को चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे।
-नरेश चंद्र गुप्ता, चुनाव प्रशासक।