फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। सुबह करीब चार घंटे रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। सुबह 8.30 बजे तक 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद दिन में भी मौसम ठंडा रहा और दोपहर में घने काले बादल छाने के बाद फिर बारिश हुई। जिससे दिन में गर्मी नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को फिर छह बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश होने से कई जगह जलभराव भी हो गया। शहर के जंडली पुल के पास जलभराव हो गया। इसी तरह कैंट सैनिक रेस्ट हाउस के पास सड़क पर पानी भर गया। शहर में भी कई जगहों पर हल्का जलभराव हुआ। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं प्रदेश की बात करें तो सुबह 8.30 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में रिकॉर्ड की गई। बारिश से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरा। दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से शाम छह बजे तक 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
अगस्त माह में तीन से चार बार बारिश हो चुकी है। अभी तक अगस्त माह में 85 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी हैं। एक-दो दिन छोड़कर बारिश के छोटे स्पैल आ रहे हैं। जिससे गर्मी होने के बाद मौसम में ठंडक हो गई है। वहीं, गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़ गई थी। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मौसम विभाग ने सात से 10 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें