फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता बाला सुंदरी मंदिर में नवम श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना के प्रांगण में श्री बाला जी निष्काम सेवा समिति मुलाना व गोधाम सेवा समिति टंगैल के द्वारा नवम श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में वीरवार सुबह मंदिर प्रांगण से ढ़ोल नगाड़ों व बैंड बाजों के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 51 महिलाओं ने कलश लेकर भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा वापस माता बाला सुंदरी मंदिर में कथा पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। जिसके बाद दोपहर तीन बजे श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा में कथावाचक वृंदावन धाम से आचार्य यशोदानंदन ने कथा आरंभ करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत तो साक्षात भगवान कृष्ण जी का स्वरूप है। उन्होंने कहा कि एक जन्म के नहीं अनंत जन्मों के भाग्य उदय होते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम इस कथा को नारद ने धरती पुत्र ज्ञान वैराग्य को सुनाकर उनका उद्धार किया था। आचार्य द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम कर नाचे। आयोजक समितियों द्वारा कथा के दौरान 2 अगस्त को जरूरतमंद कन्याओं का भी विवाह कराया जाएगा। मौके पर आयोजक समिति प्रधान नराता राम, कुकू गोयल, कमलजीत, हरमिंदर ,जय सिंह, रमेश मालिक, गोवर्धन मालिक, तेज पाल, सतपाल, रमेश कालड़ा, दिनेश मंगला, भूपिंदर कालड़ा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें