फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के गोविंद नगर ​स्थित श्री बांके बिहार मंदिर से निकली कलश यात्रा में मौजूद महिला श्
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर में कथा के पहले दिन पंडित परमेश्वरानंद की अगुवाई में किया हवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गोविंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रीगणेश हुआ। कथा के पहले दिन पंडित परमेश्वरानंद की अगुवाई में विश्व शांति के लिए सनातन संस्कारों के अनुरूप विधि-विधान से प्रातः हवन किया गया। आहुतियों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
हवन के उपरांत मंदिर सभा के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। हाथों में मंगल कलश लिए महिलाएं और बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा श्री बांके बिहारी मंदिर से शुरू होकर जैन नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां श्री दुर्गा मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु परिवारों ने जलपान व पुष्पों से कलश यात्रा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
2 मई तक चलेगी कथा
सभा प्रधान दिनेश बहल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 26 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक मंदिर हॉल में प्रतिदिन चलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कथा का रसपान करने और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन का समापन 3 मई को विशाल भंडारे के साथ होगा। शुभारंभ पर पंडित ओम प्रकाश, पंडित हेमराज, महासचिव संजय गौरी, सुनील चोपड़ा, अमित गुप्ता, परीक्षित अरुण गुप्ता, राकेश बेरी, प्रदीप उपस्थित रहे।

अंबाला छावनी के गोविंद नगर स्थित श्री बांके बिहार मंदिर से निकली कलश यात्रा में मौजूद महिला श्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें