साहा चौक पर कलश वंदन यात्रा का स्वागत करते भाजपा नेता। प्रवक्ता
- श्री गुरू रविदास महाराज जी के जयकारों से गूंजा साहा चौक
साहा। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कलश वंदन यात्रा बुधवार को मुलाना विधानसभा क्षेत्र के साहा चौक पहुंची। यात्रा का स्थानीय लोगों व सरपंचों ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। गुरु रविदास जी के जन्मस्थान काशी-बनारस से आई पवित्र मिट्टी के इन कलशों का श्रद्धालुओं ने नमन किया।
मुलाना संयोजक सतप्रकाश बिंजलपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम से इन कलशों को प्रत्येक जिले के लिए रवाना किया था। साहा के बाद यात्रा अंबाला पहुंची, जहां पवित्र कलशों को श्री गुरु रविदास मंदिर में रखवाया गया। अब इन्हें मंडल स्तर पर मंदिरों में भेजा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला संयोजक राजेश बतौरा, महामंत्री गोल्डी सैनी, विवेक गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रिचा पाहवा, डिंपल राणा और डॉ. कुलदीप सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।