फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोंपड़ पट्टी के बाशिंदों ने किया हुडा कर्मियों का विरोध

Wed, 09 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 अंबाला शहर की झोपड़ पट्टी वालों ने उन्हें शहर से आशियाना के फ्लैट में शिफ्ट किए जाने का मंगलवार को भी विरोध करते हुए हुडा अधिकारियों द्वारा सोमवार को भरने के लिए दिए गए फार्म भी भरकर देने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर की सड़क के बीचोंबीच आकर नारेबाजी भी की। इन लोगों का कहना था कि आशियाना फ्लैट में जाने से उनका रोजगार बिल्कुल छीन जाएगा।
विज्ञापन


यहां के बाशिंदों लटूरी, सेवा राम, जगदीश, सूरज, कैलाश, दलबीर, मनोज, गयादीन, रामकुमार, महीपाल, धर्मपाल, नन्नू, बहादुर आदि ने कहा कि वे सभी यहां की झोंपड़ पट्टी से कहीं और नहीं जाएंगे। उन्होंने हुडा विभाग के जेई गंगाराम सहित अन्य कर्मचारियों को वह फार्म सौंपने से मना कर दिया, जिसे हुडा विभाग ने सोमवार को झोंपड़ पट्टी के बाशिंदों को भरने के लिए दिया था। जेई गंगा राम के अनुसार उन्होंने 200 फार्म यहां के लोगों को दिए थे, जिन्होंने लोगों ने मंगलवार को भरकर देने का आश्वासन दिया था।

लोगों का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवारों का पेट पाल रहे हैं, ऐसे में वह नए स्थान पर जाकर भूखों नहीं मरना चाहते। मालूम हो कि हाल ही में 20 अगस्त को उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने हुडा और निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर से झुग्गी-झोपड़ियों को आशियाना स्कीम के तहत बनाए गए मकानों में स्थानांतरित करने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें