फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमीन विवाद की जांच करेंगी संयुक्त आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री आत्मानंद जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 6600 गज जगह की बिक्री के लिए नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी बनाने की शिकायत पर जांच नगर निगम आयुक्त अदिति को मार्क कर दी गई है।
विज्ञापन

उनके पास शिकायत भी नगर निगम कमिश्नर से पहुंच गई है। सोमवार से वह इस मामले में जांच करेंगी। अगर नगर निगम अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई भी होगी। दरअसल स्कूल की जमीन को नियमों के विरुद्ध बेचने की चर्चा पहले से ही चल रही है।
इस मामले में एक मई को दो शिकायतकर्ताओं ने मेयर को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने जमीन की प्रॉपर्टी आईडी में परिवर्तन की आशंका जताई थी। इसकी जांच करने की गुहार लगाई थी। यह शिकायत मेयर सैलजा सचदेवा ने नगर निगम कमिश्नर को मार्क कर दी थी और कहा था कि इस मामले में जांच कर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जमीन की बिक्री को लेकर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के प्रधान राजेंद्र कुमार जैन का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह भूमि बेचने की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की बात कह रहे हैं। पत्र में वह लिखते हैं कि उन्हें भूमि की बेचने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई। वहीं स्कूल प्रबंधन इन आरोपों को शुरुआत से ही नकार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें