फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 2.25 करोड़ के जेवर बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बीकानेर एक्सप्रेस में हुई करीब तीन करोड़ रुपये के सोना-चांदी की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर राजस्थान के जंगलों से करीब 2.25 करोड़ रुपये का सोना-चांदी बरामद किया है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सफर के दौरान चोरी हुआ था तीन करोड़ का बैग
10 जून 2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से बठिंडा जा रही बीकानेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12455) में यह वारदात हुई थी। नई दिल्ली की पार्सल फर्म पीपी-22 का कर्मचारी नरेंद्र, जो मूल रूप से राजस्थान के करौली का रहने वाला है, विभिन्न व्यापारियों का करीब तीन करोड़ रुपये का सोना-चांदी लेकर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उसका बैग चोरी कर निकल गए।
विज्ञापन

शुरुआत में मामले की जीरो एफआईआर बठिंडा में दर्ज की गई। बाद में घटनास्थल जीआरपी जाखल (जिला जींद) के अधिकार क्षेत्र में आने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

राजस्थान के जंगलों से बरामद हुआ माल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी हरियाणा की पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) डॉ. नीतिका गहलोत ने डीएसपी जीआरपी हिसार कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने साइबर सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी कर करीब 2.25 करोड़ रुपये का चोरीशुदा सोना-चांदी बरामद किया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में जीआरपी अंबाला कैंट के एसएचओ इंस्पेक्टर हरीश कुमार, एएसआई संजीव कुमार, सुखबीर सिंह, साइबर एक्सपर्ट पंकज तथा सीआईबी/आरपीएफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें