फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आम्रपाली एक्सप्रेस से लाखों रुपये के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आम्रपाली एक्सप्रेस में लाखों रुपये के गहनों की चोरी हो गई। घटना दिल्ली स्टेशन के पास हुई थी। ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी यात्रियों को लगी। अंबाला सिटी के गीता नगरी निवासी डॉ सच्चिदानंद जयसवाल की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को वो ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में देवरिया से अंबाला आ रहे थे। उनकी सीटें एसी कोच में थीं। गाजियाबाद के पास उनका सामान ठीक था। लेकिन ट्रेन के दिल्ली से चलने के बाद जब उन्होंने सामान देखा तो जानकारी मिली की बैग से कपड़े का काला बैग गायब है। बैग में दो सोने के कड़े, दो जोड़ी सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, दवाइयां, नकली दांत सहित अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें