नारायणगढ़। बस स्टैंड की पार्किंग में बने बूथ में वीरवार को कर्मी का शव फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही पार्किंग के अन्य कर्मी पहुंचे तो पुलिस को सूचित किया।
यमुनानगर के सढौरा के निकट हवेली गांव निवासी 47 वर्षीय गुरबचन के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि व्यक्ति ने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। वह खोखे में ही रात को सोया करता था।