फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापकों ने निकाला रोष मार्च, नारेबाजी

Thu, 14 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
नारेबाजी करते नवचयनित जेबीटी अध्यापक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चयनित जेबीटी अध्यापकों ने जहां सरकार से नौकरी मांगी, वहीं कैंट में रोष मार्च भी निकाला। इन सभी का कहना है कि जब उनका चयन हो चुका है तो नौकरी क्यों नहीं दी जा रही है। इससे पहले सभी कैंट के इंदिरा पार्क में एकत्रित हुए, जहां से रोष मार्च निकाला। चयनित जेबीटी संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्य अमरीक सिंह की अध्यक्षता में एकत्रित हुए चयनित शिक्षकों ने कैंट के रेस्ट हाउस में तहसीलदार बलबीर सिंह को सीएम और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


चयनित जेबीटी शिक्षकों की संघर्ष समिति के सदस्य मुकेश काजल ने बताया कि कोर्ट के फैसले के बावजूद शिक्षा विभाग व सरकार ने नियुक्ति नहीं दी और मामले को लटकाए रखा। चयनित जेबीटी शिक्षक रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के लिए संघर्ष समिति के बैनर तले 1 जुलाई से सिरसा से शुरू हुई रथयात्रा का 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में वादा निभाओ महारैली से समापन होगा। उन्होंने कहा कि जब उनको नौकरी नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। बुधवार को कैंट के इंदिरा पार्क में यह सभी एकत्रित हुए और रोष मार्च के रूप में कैंट के रेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां पर उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अजय कुमार, पवन कुमार, विजेंद्र सहित कईं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें