फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण की आंच अंबाला पहुंची

Sat, 20 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण की आंच अब अंबाला भी पहुंच चुकी है। आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को शाहाबाद-साहा-पंचकूला मार्ग को गांव केसरी के पास जाम कर दिया। आरक्षण की मांग को लेकर सड़क जाम की सूचना लगते ही एसीपी बराड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने को कहा। काफी मान मनौव्वल के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खोला, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जाट आरक्षण कमेटी के जिला प्रधान विक्रम वजीदपुर, जिला प्रधान पंचकूला राजेंद्र सिंह व जरनैल केसरी की अध्यक्षता में जाट समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर केसरी मोड़ के पास सड़क किनारे पत्थर रख रास्ता रोक वाहनों को रोक दिया। जाट नेताओं ने कहा कि वह सरकार से अपनी मांगे मनवा कर ही रहेंगे। सूचना मिलते ही एसडीएम बराड़ा गगनदीप सिंह, एसीपी बराड़ा अनिल कुमार, थाना साहा प्रभारी देवेंद्र, मुलाना थाना प्रभारी सुधीर सिंह तनेजा, बराड़ा थाना प्रभारी कमलीत सिंह दलबल सहिम मौके पर पहुंच गए। किसानों ने चेताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वह आंदोलन को तेज कर देंगे।
यह कहते हैं लोग
प्रीतम सिंह, जॉनी होली, मनदीप सिंह, धीरज कुमार, विकास तलहेड़ी, धर्मपाल व अमोलक शेरपुर ने बताया कि सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। वह बराड़ा में सीएम के आने का विरोध करेंगे वह सड़कों पर ही उतरे रहेंगे। जब तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं होता उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जसविंद्र धनौरा, अशोक छपरा, जरनैल सिंह, अंकुश, देसराज व विकास ने कहा कि सरकार जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सीएम कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार
जाट नेताओं ने कहा कि यह क्षेत्र में पहला धरना प्रदर्शन था जो कामयाब रहा है। इसमें केसरी, होली व गगनपुर गांव के जाट समुदाय के लोग शामिल रहे। जाट नेता विक्रम वजीदपुर व जरनैल सिंह ने कहा कि समुदाय के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सीएम ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह बराड़ा में सीएम के आने का बहिष्कार करेंगे।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे
करीब दो घंटे बाद एसीपी बराड़ा अनिल कुमार व एसडीएम बराड़ा गगनदीप सिंह के समझाने पर लोग मान गए, लेकिन फिर चेताया कि वह पास में ही एक पैलेस में अपनी रणनीति तय करेंगे वहीं से वह तय करेंगे की अगला धरना प्रदर्शन कहां और किस दिन रहेगा। जाम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढून्नी भी अपने साथियों के साथ धरना प्रदर्शन में पहुंचे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें