फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 लाख की धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना पुलिस ने सोना-चांदी की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त में आरोपी वरुण चावला को 95 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कैंट में एक डाक्टर से 85 लाख और एक अन्य से दस लाख की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैंट थाना पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 2015 में कैंट थाना में शिकायतकर्ता डा. ओपी सिंगला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में डा. सिंगला ने बताया कि आरोपी वरुण चावला ने ऑनलाइन सोना-चांदी खरीद फरोख्त के नाम पर उससे 85 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने ऑनलाइन खरीद-फरोख्त पर मुनाफा देने की बात कही थी, लेकिन आरोपी ने न तो उसके 85 लाख रुपये लौटाए। कई बार अपने लाखों रुपये लेने के लिए उसने आरोपी से मुलाकात की, मगर आरोपी रुपये देने के लिए टरकाता रहा। कैंट पुलिस थाना एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन सोना-चांदी खरीद-फरोख्त के नाम पर 95 लाख की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें