अंबाला। गेमिंग के लिए खाते का इस्तेमाल गोबिंदगढ़ गांव निवासी बलजीत सिंह को बंधक बनाकर चेक और आरटीजीएस पर हस्ताक्षर कराने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मंगलवार कोर्ट में आदेशानुसार झज्जर निवासी आशीष और शिवानी निवासी मंजीत को जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपियों से मुख्य आरोपी का नाम सामने आया है लेकिन उसे पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश में पुलिस के हाथ खाली रहे। मुख्य आरोपी हिसार में अपने ठिकानों से फरार चल रहा है।
यह था पूरा मामला
शिकायतकर्ता बलजीत सिंह का आरोप है कि वह मटहेड़ी शेखां में प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय चलाता है। कुछ दिन पहले कार्यालय में एक व्यक्ति का फोन आया। कहा कि वह गेमिंग का काम करता है। खाते का इस्तेमाल करने पर उसमें पैसे आएंगे। जो पैसे आएंगे तो उसे निकालकर देने पर दो लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह से वह झांसे में आ गया। पहले तो आरोपी गेमिंग पास के गांव में करने की बात कह रहे थे। बाद में उसे हिसार ले गए, जहां सेक्टर-13 के एक होटल के कमरे पर बंधक बनाने के बाद धोखे से दो चैक व पांच आरटीजीएस पर हस्ताक्षर करवा लिए। जो साथ दोस्त गया था उसे भी धमकाया। आखिर में वह आरोपियों संग जनसुई के पास पहुंचे तो धोखे से आरोपियों के चंगुल से छुटकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। हालांकि खाते से पैसे नहीं निकले।