फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पहली काउंसलिंग में दाखिले का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिले करवाते हुए अभ्यर्थी। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पहली काउंसलिंग के तहत राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में सोमवार को दाखिला का अंतिम दिन है। दोनों संस्थानों में 16 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया चल रही है और 450 से ज्यादा दाखिले हो चुके हैं, इसके बाद बची सीट पर 23 से 26 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर कोर्स विकल्प भरे जाएंगे। कोर्स विकल्प भरने के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट जारी होगी, इसके बाद सूची में मिलने वाले संस्थानों में जाकर अभ्यर्थी दाखिला लेंगे।
विज्ञापन


कई अभ्यर्थी नहीं ले रहे दाखिला, सीट होगी रद्द
कई ऐसे अभ्यर्थी भी संस्थान में पहुंच रहे हैं, जिनका पहली काउंसलिंग के बाद सूची में नाम नहीं आया। ऐसे अभ्यर्थियों को अब दूसरी काउंसलिंग में दोबारा कोर्स विकल्प भरने होंगे। यह विकल्प भरने के बाद दोबारा सूची जारी होगी। पहली काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी। फीस भरने पर अभ्यर्थी की सीट पक्की मानी जाएगी इसके बाद सभी संस्थानों में सीट को अपडेट किया जाएगा और देखा जाएगा कि कितनी सीट पर दाखिला हुआ है और कितनी खाली हैं। 23 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग शुरू होगी। पहली काउंसलिंग में भी कई अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिनका नाम सूची में आ चुका था, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया। अब उनकी सीट रद्द होगी। दूसरी काउंसलिंग में उनको दोबारा कोर्स विकल्प भरने होंगे।

अभी तक दो मेधा सूची हो चुकी हैं जारी, तीसरी कल
जिले की सभी राजकीय आईटीआई में 22 जुलाई को तीसरे राउंड की मेधा सूची जारी होगी। इस सूची में विद्यार्थियों को सीट आवंटित की जाएंगी। अभी तक दो मेधा सूची जारी हो चुकी हैं। इन मेधा सूची में बचने वाले सीट पर तीसरी सूची जारी होगी। 22 जुलाई को सूची जारी होने के बाद 22 से 26 जुलाई तक दस्तावेज लेकर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना होगा। सूची में आए संस्थानों में दस्तावेज की जांच के बाद दाखिला दिया जाएगा। दस्तावेज सही होने पर 22 से 27 जुलाई तक ही अभ्यर्थी फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में आया है, लेकिन उन्होंने दाखिला नहीं लिया। ऐसे अभ्यर्थियों की सीट रद्द होगी।
विज्ञापन


पहली काउंसलिंग के तहत सोमवार तक दाखिले किए जाएंगे। कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिनका नाम सूची में आने पर भी उन्होंने दाखिला नहीं लिया। ऐसे अभ्यार्थियों की सीट रद्द होगी। उनको दोबारा सीट विकल्प भरने होंगे।
विज्ञापन

- धर्मवीर सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें