फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग इस बार दाखिला प्रक्रिया मई के बजाय जून माह के प्रथम सप्ताह से शुरू करने जा रहा है ऐसे में विद्यार्थियों को करीब 25 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। विभाग ने विद्यार्थियों को समय रहते अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन



इन दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

विभाग के निदेशक की ओर से जारी आवश्यक सूचना के मुताबिक, आगामी सत्र 2026-27 की दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। राजकीय और निजी आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज की सूची जारी की गई है इसमें स्वयं का आधार नंबर, चालू मोबाइल नंबर, एक्टिव ई-मेल आईडी और परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है।

अधिकारियों की सलाह
विभाग ने साफ किया है कि फॉर्म भरते समय इन दस्तावेज में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसलिए छात्र समय रहते इनका प्रबंध कर लें ताकि पोर्टल खुलते ही आवेदन किया जा सके। आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जून के पहले सप्ताह में लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल खाली रह गईं थी सीटें

दाखिला प्रक्रिया में देरी का एक बड़ा कारण पिछले साल का अनुभव भी माना जा रहा है। गत वर्ष (2025) में दाखिला प्रक्रिया मई महीने में ही शुरू कर दी गई थी, जो करीब चार महीने यानी 30 सितंबर तक लगातार चलती रही। विभाग ने छात्रों को कई मौके दिए और काउंसलिंग के दौर बढ़ाए, लेकिन इसके बावजूद युवाओं का रुझान तकनीकी शिक्षा की ओर कम दिखाई दिया, वहीं, अंबाला जिले में जिले की आठ राजकीय आईटीआई में कुल 3,328 सीटें निर्धारित की गई थीं और इनमें भी 890 सीटें खाली रह गईं थीं।


इस बार आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरु होगी। इस संबंध में विभाग की तरफ से निर्देश मिल गए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए छात्रों को दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- जगमोहन, प्राचार्य, महिला आईटीआई सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें