मुलाना। निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बीटेक इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्र के होस्टल के कमरे से पिस्टल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुलाना पुलिस को सूचना मिली कि बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष का छात्र विवेकानंद सिहं निवासी होस्टल नंबर 11 जिसके पास अवैध पिस्टल है। इस सूचना के बाद पुलिस होस्टल नंबर 11 बी रुम नंबर 341 में पहुंची और तलाशी ली। जहां पुलिस को बेड के सिरहाने से एक पिस्टल बरामद हुई। इस पिस्टल पर अंग्रेजी में मेड इन इटली ऑटो पिस्टल केएलआर व केजीएफ लिखा हुआ था। पिस्टल के बारे होस्टल में रहने वाले विवेकानंद सिंह के बात की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। फिल्हाल पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी