फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: करनाल और चंडीगढ़ के युवाओं की अग्निवीर के लिए दौड़, कैमरों की निगरानी में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

Thu, 02 Nov 2023 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

करनाल की जयसिंहपुरा कॉलोनी निवासी हरीश ने बताया कि इस भर्ती के लिए वह दो महीने से तैयारी कर रहा था। दो दिन से उसने आराम किया उसका नतीजा यह आया है कि उसका आज का फिजिकल बहुत अच्छा गया।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया के लिए पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया बुधवार को अंबाला कैंट के खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें कर्नल भगवान सिंह बिष्ट, सेवा मेडल निदेशक, भर्ती अंबाला कैंट ने मार्गदर्शन किया। भर्ती के पहले दिन हरियाणा के करनाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती कार्यक्रम में पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश मुख्यालय के सब एरिया अंबाला कैंट के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल संजय मैनी ने भर्ती को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान युवाओं को जांच की एक कड़ी प्रक्रिया से गुजारा गया। सभी प्रतिभागियों को भर्ती परिसर के बाहर एक कैंप में रुकवाया गया। इसके बाद अब आगामी दिन चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती पर रही पैनी नजर
सेना की भर्ती प्रक्रिया पर पैनी नजर रही। इसके लिए खड़गा स्टेडियम में पूरी व्यवस्थाएं की गई थी। वहीं युवाओं के साथ उनके घर से साथ आए कुछ परिजन भर्ती स्थल के आसपास बैठे दिखाई दिए। इसके साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया को कैमरों की निगरानी में करवाया गया।

युवाओं ने अनुभव किए साझा
असंध निवासी निर्मल ने बताया कि वह ग्रेजुएशन कर रहा है और आज उसका फिजिकल बहुत अच्छा गया है। इसमें दौड़ जिगजैग, चिनअप्स, वजन व लंबाई मापी गई। सब कुछ ठीक रहा। करनाल निवासी दक्ष ने बताया कि वह 12 वीं में है आज का उसका फिजिकल अच्छा रहा। स्टाफ बहुत अच्छा था और वह पहली आर भर्ती के लिए आया है।
विज्ञापन


करनाल की जयसिंहपुरा कॉलोनी निवासी हरीश ने बताया कि इस भर्ती के लिए वह दो महीने से तैयारी कर रहा था। दो दिन से उसने आराम किया उसका नतीजा यह आया है कि उसका आज का फिजिकल बहुत अच्छा गया। करनाल के असंध पपलाना निवासी अंकित ने बताया कि वह बीए फाइनल वर्ष का छात्र है। भर्ती के लिए वह दो साल से तैयारी कर रहा है। इससे पहले वही वह एक बार पेपर दे चुका है उस समय वह वेट में रह गया था, लेकिन आज उसका फिजिकल अच्छा रहा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें