फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में रात को रुक-रुक कर होती रही बारिश

Mon, 07 Jul 2025 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में शनिवार-रविवार रात से रूक-रूककर बारिश हो रही है। रविवार सुबह 8 बजे बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 11.30 बजे घने बादल छाने से अंधेरा हो गया और तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 39.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से शहर में कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई को गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
8 से 10 जुलाई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मारकंडा व टांगरी में जलस्तर नहीं बढ़ा है। वहीं, तापमान में गिरावट आने से बिजली खपत भी कम हो गई है। उमसभरी गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ गई थी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि सात से 10 जुलाई तक बारिश आने की संभावना है। जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें