अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान में भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल के छठी से लेकर बारहवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्यातिथि एसपी सृष्टि गुप्ता रही। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी करते है और अपनी जान की परवाह किए बिना अपना फर्ज निभाते है। चाहे कोई त्योहार हो या कोई पारिवारिक कार्य वे हमेशा पहले अपनी ड्यूटी को महत्वता देते है। हम उन सभी वीर शहीदों को नमन करते है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्हें अपने अधिकार के साथ अपने कर्तव्यों का ज्ञान होना भी आवश्यक है और उन कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है। जीवन में हमेशा सही दिशा को अपनाए और बुराइयों से दूर रहे। विद्यालय प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने पुलिस के शहीद जवानों को याद करते हुए बच्चों को बताया कि देश और समाज की सेवा में कार्यरत पुलिस के वीर जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए हमेशा हमारी सुरक्षा करते है। ऐसे वीर जवान देश सेवा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते है और अमर शहीद कहलाते है। हमें भी इन शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए और उनसे देश सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
यह रहें प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में सातवीं सी से भरत प्रथम, आठवीं डी से नूर द्वितीय, आठवीं जी से हरसमरीत तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 11वीं डी से वैष्णवी प्रथम, 12वीं ई की मिलन द्वितीय, 12वीं सी की भूमिका तृतीय रही। जूनियर वर्ग में छठी जी की माही प्रथम, छठी जी की अनहद द्वितीय, सातवीं एफ की पूर्वांशी तृतीय रही।