फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिंचाई विभाग ने बनाया बाढ़ नियंत्रण कक्ष

Fri, 07 Jun 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष कैनाल कालोनी अंबाला सिटी में बनाया गया है। विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि इस कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0171-4023613 है।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी द्वारा जिला अंबाला से गुजरने वाली विभिन्न नदियों के पानी के स्तर गेज और डिस्चार्ज की जानकारी नदियों की विभिन्न साइट के संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं से सुबह 9 बजे और सांय 4 बजे ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि फ्लड कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी के पास जब वर्षा के दिनों में पानी के जमाव एवं बाढ़ जैसी स्थिति की जानकारी आएगी तो उन्हें किस प्रकार से उस जानकारी को आगे पहुंचाना है तथा क्या काम करना है, इसके बारे में भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें