फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईपीएल स्टार वैभव अरोड़ा की दुल्हनिया बनेगी वेदिका कृपाल, दोस्त को चुना जीवनसाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आईपीएल के नए सीजन में रिटेन होकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का हिस्सा बनने वाले अंबाला कैंट के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा एक बार फिर अपने रोके के कारण सुर्खियों में आ गए है। वैभव ने अपनी दो साल पुरानी दोस्त वेदिका कृपाल को ही दुल्हनियां बनाने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ के एक निजी रेस्त्रां में 11 दिसंबर 2025 को दोनों के परिवारजनों की मौजूदगी में यह रोके की रस्म निभाई गई। हरिद्वार निवासी वेदिका कृपाल ने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई की है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में वेदिका ऑस्ट्रेलिया में ही एमबीए की पढ़ाई कर रही है। रोके की रस्म निभाने के बाद वेदिका दोबारा ऑस्ट्रेलिया चली गई। वैभव अरोड़ा भी विजय हजारे में खेल रहे हैं। जल्द ही रणजी सहित आईपीएल में भी अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देंगे। दाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज वैभव अरोड़ा को केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स ने नए सीजन के लिए 1.80 करोड़ में रिटेन किया है।

पढ़ाई के दौरान वेदिका और वैभव में हुई थी दोस्ती
वैभव अरोड़ा की माता ममता अरोड़ा और गोपाल कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि वैभव व वेदिका दोनों ने चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की है। दोनों की मुलाकात करीब दो वर्ष पहले हुई थी और अब दोनों का रोका किया गया है। वेदिका ने ग्रेजुएशन के बाद ऑस्ट्रेलिया से एमबीए की पढ़ाई की है। ममता अरोड़ा ने कहना है कि अभी वैभव जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए गया हुआ है। वहां सात मैच होने हैं, इसके बाद वह आईपीएल की तैयारी में व्यस्त होगा। इस वर्ष शादी के लिए कोई योजना नहीं है। आगामी नए वर्ष में आईपीएल खत्म होने के बाद शादी करने पर विचार करेंगे। मई-जून माह के बाद ही शादी करने को लेकर तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


वैभव अरोड़ा ने खुद के इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें
रोके की रस्म के बाद वैभव अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज से खुद ही वेदिका संग की फोटो साझा की है, जिसमें वेदिका सूट में दिखाई दे रही है व वैभव ने शेरवानी पहन रखी है। इस फोटो के शेयर होने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बताया जाता है कि वेदिका सोशल मीडिया से दूर रहती है और क्रिकेट जगत से उनका कोई जुड़ाव नहीं है, वेदिका दो बहने हैं। उधर, वैभव का जन्म वर्ष 1997 में अंबाला में हुआ था और वह 14 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहा है। हालांकि वह हिमाचल की तरफ से खेलता है, उनके पिता बिजनेसमैन है व माता गृहिणी है व भाई नमन अरोड़ा भी क्रिकेट खेल रहा है।

2021 में हुई थी वैभव की आईपीएल में एंट्री
अंबाला कैंट में सनातन धर्म स्कूल के निकट निवासी वैभव अरोड़ा पिछले वर्ष भी केकेआर टीम का हिस्सा रहे थे व अपनी शानदार गेंदबाजी की छाप छोड़ी थी। वैभव अरोड़ा दाएं हाथ के तेज-मध्यम गेंदबाज हैं, जो गेंद को दोनों दिशाओं में स्विंग कराने और नई गेंद से विकेट लेने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। पहले भी केकेआर ने वैभव अरोड़ा पर विश्वास जताते हुए दो बार 60-60 लाख रुपये में खिलाया था, उसी टीम ने वैभव को छोड़ने के बाद पिछले साल दोबारा बोली में एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था। वैभव की आईपीएल में पहली एंट्री 2021 में हुई थी। उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ही 20 लाख में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें