संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दो खंभा चौक के निकट पिता के संग जा रहे किशोर का दो से तीन युवक मोबाइल झपटकर भाग गए। पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने पटली गली में अंधेरे का फायदा उठाया था। अंबाला सदर थाना पुलिस ने गोबिंद विहार निवासी कुलविंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह हेयर ड्रेसर है। 24 दिसंबर को अपने बेटे अभिजीत सिंह के साथ खेल अकादमी से दो खंभा चौक से होते हुए घर आ रहा था। अभी रास्ते में आने वाली पलटी सी गली में पहुंचा था कि अचानक अंधेरे वाली गली में निकलकर आए दो से तीन युवकों ने बेटे से मोबाइल छीन लिया। देखते ही देखते वह मौके से भाग गए। शोर मचाने पर आरोपी नहीं रुके। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी।