फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी के हाथ लगी अहम जानकारी, मुरादाबाद रवाना हुई टीम

विज्ञापन
investigation - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन नंबर 02357 में चोरी का मास्टर माइंड आज रेलवे कोर्ट में पेश हो सकता है। उससे पूछताछ करने के लिए आरपीएफ उसे हिरासत में ले सकती है, वहीं बनारस से अंबाला आई एसआईटी के हाथ भी मामले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी लगी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीम सोमवार देर रात ही मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

14 तोला सोना और 1.30 लाख रुपये गबन के मामले में एसआईटी की जांच तेज हो गई है। जानकारी मिली है कि आरपीएफ पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों व अन्य सूत्रों से उन्हें कुछ ऐसी जानकारी मिली है जो मामले से जुड़ी सभी सच्चाई सामने ला सकती है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि टीम मुरादाबाद में अंबाला से ट्रांसफर हुई सीआईबी टीम से दोबारा पूछताछ करेगी और उनके द्वारा दी गई जानकारी को तथ्यों के आधार पर जांचेगी। वहीं इस मामले में यह भी सामने आया है कि पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को 20 तारीख को सौंपे गए लाखन के संबंध में जरा भी जानकारी नहीं थी कि यह एक शातिर अपराधी है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले की आंच आरपीएफ पोस्ट के कुछ कर्मचारियों पर भी गिर सकती है।
क्या लाखन होगा पेश
आज मामले की अहम कड़ी और इस चोरी के मास्टर माइंड लाखन की जमानत खत्म हो जाएगी। अब उसे हर हाल में कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। उसकी पेशी पर ही जांच टिकी हुई है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि बनारस जीआरपी भी गुपचुप तरीके से कोर्ट के ईद-गिर्द मौजूद रहेगी, वहीं आरपीएफ भी लगातार चौकसी बनाए हुए है ताकि लाखन से पूछताछ की सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें