फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 14 अक्तूबर तक रद रहेंगी पंजाब जाने वाली ट्रेनें, अंबाला से होगा संचालन, जानें कब से दौड़ेंगी

Mon, 12 Oct 2020 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
Special Train - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध के चलते रेलवे प्रशासन ने आने वाले 14 अक्तूबर तक पंजाब जाने वालीं ट्रेनों को रद कर दिया है। इसमें नई दिल्ली-हरिद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेन शामिल हैं। वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि रविवार आए आदेशों के बाद 6 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद और 26 लंबी दूरी की ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


आज और कल की रद ट्रेनें
02053/02054 हरिद्वार-अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी व 02425/02426 नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व 20925 व 20926 कालका-अंबाला-कालका एक्सप्रेस।

बीच रास्ते रद ट्रेन
02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल, 02925 बान्द्रा टर्मिनस-अमृतसर, 04649/04673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 03307 धनबाद-फिरोजपुर व ट्रेन नंबर 02057 नई दिल्ली-ऊना जनशताब्दी व 2357 कोलकाता-अमृतसर, 09025 बांद्रा-अमृतसर, 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर व 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर को अंबाला जंक्शन पर रद किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड व 4651 जयनगर-अमृतसर को दिल्ली स्टेशन, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रद किया जाएगा।
विज्ञापन


बीच रास्ते संचालित ट्रेनें
02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल,02926 अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस, ट्रेन नंबर 03308 फिरोजपुर-धनबाद, 04650/04674 अमृतसर-जयनगर व ट्रेन नंबर 02058 ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जनशताब्दी व 2358 अमृतसर-कोलकाता , 09026 अमृतसर-बांद्रा को अंबाला जंक्शन से रवाना किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस व 4652 अमृतसर-जयनगर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा, वहीं ट्रेन नंबर 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी व ट्रेन नंबर 05954 अमृतसर-डिब्रूगढ़ 16 अगस्त से अमृतसर से चल सकती है, लेकिन यह फैसला किसान आंदोलन को देखते हुए लिया जाएगा।

15 और 16 अक्तूबर से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22125/22126 नागपुर-अमृतसर-नागपुर साप्ताहिक, 22461/22462 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस रोजाना, 12011/12012 नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी रोजाना, 12029/12030 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी वीरवार को छोड़कर रोजाना, 22439/22440 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर रोजाना चलाने की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें