फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज, जिले में 15 हजार लोग एकसाथ करेंगे योग

विज्ञापन
सेक्टर 10 के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में योग अभ्यास करते हुए अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को अंबाला में छह स्थानों पर बड़े योग शिविर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 15 हजार लोगों को योग कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक महीने अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर के माध्यम से 3.15 लाख लोगों को योग से जोड़ने की कोशिश आयुष विभाग ने की है। शनिवार को सुबह साढ़े बजे शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में राज्य सभा सांसद सुभाष बराला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा कैंट में वॉर हीरोज स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग शिविर से एक दिन पहले अंबाला सिटी, कैंट, नारायणगढ़, शहजादपुर, बराड़ा, साहा में योग शिविर की रिहर्सल की गई। इन कार्यक्रमों में पतंजलि, भारतीय योग संस्थान, आयुष विभाग सहित अन्य संस्थाएं प्रतिभाग कर रही हैं। इसके अलावा कॉलेजों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। छावनी के आर्य कॉलेज में कॉलेज की छात्राएं, स्टॉफ और एनसीसी के अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन


ये योग कराए जाएंगे

- अनुलोम विलोम

- कपालभांति
- प्राणायाम

- सूर्य नमस्कर

इन छह स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम

- राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर 10 में जिला स्तरीय कार्यक्रम।

- वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी में उपमंडल का योग शिविर।

- शहजादपुर ब्लॉक का कार्यक्रम रेड फोर्ट रिसोर्ट में होगा।

- नारायणगढ़ के नगर खेड़ा शेड में योग शिविर का आयेाजन।

- श्रीकृष्णा पैलेस बराड़ा में योग शिविर का आयोजन।

- साहा अनाज मंडी में योग शिविर का आयोजन।

सेक्टर 10 के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में योग अभ्यास करते हुए अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें