फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में रुक रुककर बारिश: दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव

Thu, 30 Nov 2023 06:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश हुई है। आगामी 1 दिसंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं, अंबाला में सायं छह बजे भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
 
विज्ञापन
अंबाला में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में सुबह से रुकरुककर बारिश हो रही है। जिससे दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सुबह तक 11 एमएम बारिश हो चुकी थी। सायं को छिटपुट बूंदाबांदी जारी रही। सुबह 10 बजे काफी बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से लोग बचते नजर आए। सिर्फ यह नहीं बल्कि बारिश ने गलन भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा के कारण अंबाला में अधिक ठंड महसूस हो रही है। वहीं सायं छह बजे भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बारिश हुई है। आगामी 1 दिसंबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने तथा सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें