फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंक का सुरक्षा दायरा मजबूत करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। द अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के लॉकरों में चोरी के बाद जिलाभर के बैंकों की सुरक्षा दायरा में मजबूती लाने के लिए गंभीरता बरती जा रही है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने शुक्रवार को बैंक प्रबंधकों की गोष्ठी बुलाई।
विज्ञापन

शहर के जीओ मैस में आयोजित गोष्ठी में बैंक प्रबंधकों से बैंकों में होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने और आम नागरिकों की जमा पूंजी की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी समय-समय अपने कर्मचारियों के साथ बैंकों में मॉक ड्रिल करने के आदेश दिए।
बैंक प्रबंधकों को कहा कि अत्याधुनिक अच्छी किस्म के सीसीटीवी ऐसे स्थान पर लगाना जो हर प्रकार की गतिविधियों को स्पष्ट तौर पर रिकार्ड कर सके और 24 घंटे लगातार चलते रहें। इसके अलावा डीवीआर में रिकार्ड सुरक्षित रखते हुए डीवीआर को किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा कर रखा जाए।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर भी अच्छी किस्म के कैमरे लगाए। इनका रिकार्ड भी डीवीआर में सुरक्षित रखें। एंटी बर्गलरी (चोरी विरोधक) अलार्म प्रणाली का होना अनिवार्य है। यदि किसी भी बैंक में यह अलार्म प्रणाली नहीं हैं तो वह तत्काल लगाई जाए। बैंक एटीएम में अलार्म प्रणाली सैंसर युक्त होनी अनिवार्य है। सभी बैंकों में पुलिस टेलीफोन नंबर की सूची उपलब्ध होनी चाहिए। कैश वैन पर सिक्योरिटी गार्ड तंदरुस्त नवयुवक रखे जाएं। एटीएम मशीन पर 24 घंटे के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाए। बैंक की इमारत मजबूत व अच्छी किस्म की हो, इस प्रकार की अन्य हिदायतें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें