फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट बनने से बढ़ेगा रुतबा, बढ़ेगा रोजगार और व्यापार : विज

विज्ञापन
सिविन एन्क्लेव का निरीक्षण करते गृहमंत्री अनिल विज व मौके पर मौजूद अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। आरसीएस उड़ान योजना के तहत अंबाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव की स्थापना से आसपास के क्षेत्र में व्यवसाय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ये जानकारी गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। वे शुक्रवार दोपहर को कार्यस्थल के निरीक्षण पर थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट ब्रिज रोड एंड डिवेलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से शिलान्यास होते ही सिविल एन्क्लेव का कार्य शुरू हो जाएगा, जो छह माह में पूरा होगा। विज ने कहा कि इससे अंबाला रुतबा बढ़ेगा। इससे निवेशकों का ध्यान आकर्षित होता है। अंबाला में रिंग रोड बन रही है और इसके साथ इंडस्ट्री एरिया को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
एयरपोर्ट बनने से कारोबारी दिल्ली व मुंबई इत्यादि जगहों से प्रतिदिन अंबाला आ-जा सकेंगे। गृहमंत्री ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास सिविल एन्क्लेव के 15 अक्तूबर को होने वाले शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भर सकेंगे उड़ान
विज ने बताया कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। यहां से हरिद्वार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को यहां से फ्लाइट मिलेगी। इस परियोजना की शेष प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। इस अवसर पर अंबाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दहिया, अधीक्षक अभियंता नवदीप और ईओ जरनैल सिंह मौजूद रहे।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री को देंगे न्योता
गृहमंत्री ने बताया कि 15 अक्टूबर को पहले नवरात्र पर मुख्यमंत्री सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करेंगे और इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सहित नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह से भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।
फोरलेन होगी एयरपोर्ट रोड
विज ने बताया कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट रोड को फोरलेन करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पत्राचार किया है। कैपिटल चौक से जीटी रोड तक रोड का हिस्सा टू-लेन का है और एयरपोर्ट बनने से यहां यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसलिए रोड को फोरलेन करने का आग्रह किया गया है।

लेआउट प्लान तैयार : डीसी

अंबाला के डीसी डाॅ. शालीन ने बताया कि इस परियोजना के तहत ले आउट तैयार हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से भारत सरकार की बीसीआई एजेंसी की ओर से यहां पर दौरा भी किया गया है। आगामी 15 अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें