फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कमजोर विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान देने के हिदायत

विज्ञापन
शहजादपुर के स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान ​शिक्षकों को निर्देश देते डीईओ। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने मंगलवार को क्षेत्र के तीन प्रमुख विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भड़ोग, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर पहुंचकर सफलता मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की।
दौरे की शुरुआत भड़ोग स्थित विद्यालय से हुई, जहां डीईओ ने शिक्षकों के साथ पौधरोपण कर मिशन का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने विषयवार रिजल्ट रजिस्टर की जांच की और अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों का पिछले वर्षों के बोर्ड नतीजों से तुलनात्मक विश्लेषण किया। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएम श्री कन्या विद्यालय में सुधीर कालड़ा ने सफलता मिशन के तहत जारी चार विशेष पोस्टरों (शिक्षक, प्रधानाचार्य, विद्यार्थी और अभिभावक की भूमिका) के व्यावहारिक प्रयोग की जानकारी ली। वहीं, मॉडल संस्कृति स्कूल में शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया इनोवेटिव कलर-कोडेड रिजल्ट रजिस्टर मुख्य आकर्षण रहा। इस व्यवस्था के तहत लाल रंग में 50% से कम अंक पाने वाले विद्यार्थी, पीले रंग में 50% से 80% तक अंक पाने वाले विद्यार्थी, हरे रंग में 80% से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बाॅक्स
प्रदेश में टॉप-3 में आने का लिया संकल्प
बैठक के दौरान तीनों विद्यालयों के शिक्षकों ने शत-प्रतिशत परिणाम देने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल के अध्यापकों ने दावा किया कि उनका लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को पास कराना नहीं, बल्कि एचबीएसई और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के टॉप-3 स्थानों में जगह बनाना है। डीईओ ने शिक्षकों के इस संकल्प की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें