फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निर्माणाधीन पुल का काम जून तक पूरा करने के निर्देश

Fri, 06 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को गधौली गांव में मारकंडा नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीसी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण भुक्कल ने उपायुक्त को बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में वैलकैप का कार्य प्रगति पर है। विभाग का लक्ष्य है कि जून माह तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि मानसून से पहले राहगीरों को सुविधा मिल सके। गधौली से सद्दोपुर के बीच बन रहे इस पुल से दर्जनों गांवों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें