फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीद स्मारक 10 मई तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी के जीटी रोड पर निर्माणाधीन शहीद स्मारक का शुक्रवार को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद स्मारक में चल रहे कार्य को 10 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करवाया जाएगा। 10 मई 1857 को यह क्रांति आरंभ हुई थी इसलिए वो कोशिश कर रहे हैं कि 10 मई तक इस शहीद स्मारक का काम दिन-रात लगाकर पूरा कर लिया जाए। गौरतलब है कि अमर उजाला ने शहीद स्मारक में कार्यों की पड़ताल वीरवार को प्रकाशित की थी। इसके बाद अब कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण कर तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को दिए निर्देश ः इस दौरान मंत्री विज ने स्मारक में एंट्री प्वाइंट व अन्य खाली दीवारों पर 1857 क्रांति से संबंधित पेंटिंग बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्मारक में सभी टूटियां सेंसर वाली लगाने, गमलों को सुंदर ब्रास या अन्य कवर पॉट में रखने, विभिन्न स्थानों पर लैंड स्केपिंग करने आदि के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मेमोरियल टॉवर बिल्डिंग के सबसे ऊपर के फ्लोर पर अंबाला का नजारा देखने के लिए दूरबीन लगाने के निर्देश दिए तथा कैफे खोलने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा स्मारक में फूड काउंटरों को अलॉट करने के लिए निविदा जारी करने के भी विज ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें