फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंगनबाड़ियों में सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली से विशेष टीम ने शनिवार को जिले में विभिन्न विभागों में निरीक्षण किया। टीम में विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने सदर थाना, लाल कुर्ती की दो आंगनबाड़ी केंद्र में जांच की जहां पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं पाई गई। वहीं राशन सामग्री की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोह का निरीक्षण किया और यहां पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को नवजात शिशु को छोड़ने की व्यवस्था बनाने, महिला कर्मचारियों को बाहर जाना पड़े तो उसके लिए रहने का इंतजाम करने के निर्देश दिए। टीम ने निर्देश दिए कि महिला कर्मियों को कार्यस्थल पर किसी प्रकार की समस्या के लिए एक शिकायत निवारण समिति भी बनाई जाए। जिससे किसी भी समस्या में महिला कर्मचारी अपनी शिकायत दे सके।
बच्चों को देने से पहले खाने की होगी जांच
टीम ने निरीक्षण के दौरान बाल सुधार गृह में भी व्यवस्थाएं जांची। यहां पहुंचने पर मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को दिए जाने वाले खाने की रोजाना जांच होनी चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं जिनमें काउंसलिंग , कानूनी जागरूकता सहित अन्य कई गतिविधियों को भी दुरूस्त किया जाए। जिससे बच्चों में सकारात्मक प्रभाव बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें