फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणता प्रक्रिया में गोपनीयता भंग न होने देने व ईवीएम निजी स्थान पर न रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
रिहर्सल के दौरान चुनाव प्रक्रिया बारे बताते हुए - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नारायणगढ़। पंचायत आम चुनाव-2022 के दृष्टिगत नारायणगढ़ ब्लॉक के तहत चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए शुक्रवार राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में रिहर्सल हुई। इसमें चुनाव संबंधी तमाम प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नारायणगढ़ जया शारदा ने उपस्थित पोलिंग पार्टियों के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि इस चुनाव ड्यूटी को पूर्णत: सजगता व उल्लास के साथ पूर्ण करना है। सभी को बेहतर समन्वय के साथ नारायणगढ़ व शहजादपुर ब्लॉक में चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य चुनाव आयोग हरियाणा द्वारा जारी हिदायतों का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहिए।
मतदान प्रक्रिया के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि मतदान की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए। मतदान समाप्ति के समय स्लिप बांटने का कार्य पंक्ति के अंतिम व्यक्ति से शुरू किया जाए। पोलिंग पार्टियों को मिलने वाली ईवीएम मशीन किसी भी हालत में निजी स्थान पर नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश ढिल्लो एवं बीडीपीओ संजय टांक के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर ने भी उपस्थित लोगों को चुनाव से संबंधित तमाम प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने मॉक पोल, प्री पोल, पोल डे व चुनाव प्रक्रिया में प्रयोग होने वाले तमाम दस्तावेजों व चुनाव सामग्री के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव को निष्पक्षता से संपन्न करवाना ही हम सबकी जिम्मेवारी है। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, बीडीपीओ संजय टांक, प्राध्यापक श्रीराम गुप्ता, सुरेश गोयल, एसईपीओ कमल व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें