फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
गोष्ठी में विचार रखते हुए अधिकारी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए पुलिस उच्च अधिकारियों की ओर से थाना व चौकी इंचार्ज की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण करवाने के लिए उचित सुरक्षा प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस गोष्ठी में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, निरीक्षक सीआईए, इंचार्ज एएनसी-सेल, एवीटी-सेल, इंचार्ज पुलिस चौकी, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, अंबाला से सभी शाखाओं के प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। उनको निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आने वाले सभी पोलिंग बूथों का स्वयं निरीक्षण करेंगे कि पोलिंग बूथों पर रोशनी की व्यवस्था हो, लाइट जाने के बाद इन्वर्टर इत्यादि का भी विशेष प्रबंध हों, पोलिंग बूथ के खिड़की व दरवाजे सही हों। इनमें से यदि किसी भी प्रकार की कमी हो तो उसके बारे में पुलिस अधीक्षक अंबाला के माध्यम से कार्यालय उपायुक्त अंबाला को पत्र व्यवहार करके संबंधित कमियों को पूरा करवाएं।
पोलिंग बूथ के आसपास के क्षेत्र को भी अच्छी तरह से चेक करें और चुनाव के दौरान उचित सुरक्षा प्रबंध करवाए जाएं। थाना क्षेत्र में आने वाले सभी संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर उचित पुलिस सुरक्षा का प्रबंध करेंगे जिससे जिला में चुनाव के दौरान शांति, कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। सभी असलहा धारकों का असलहा दो दिन के अंदर जमा करवाएं यदि कोई असलहा धारक असलहा जमा नहीं करवाता तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करें। सभी पर्यवेक्षण अधिकारी व प्रबंधक थाना अपने अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च करेंगे। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव व शहर में जाकर मौजिज पांच व्यक्तियों की कमेटी बनाए। जिससे झगड़ा इत्यादि होने की स्थिति में इनके माध्यम से निपटारा करवाया जा सके।
विज्ञापन

अवैध शराब और हथियार पर रखे नजर
इस दौरान निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों का पता लगाएं और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक कार्यों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करें। लोकल एण्ड स्पेशल लॉ के अंर्तगत जुआ, अवैध शराब, अवैध हथियार व अवैध मादक पदार्थोें की तस्करी करने वालों पर विशेष नजर रखी जाए, ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए विशेष नाके लगाए जाएं। जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे क्योंकि नशा करने वाले नवयुवक नशे की पूर्ति के लिए आपराधिक कार्य करते हैं। चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अंतरराज्यीय एवं अंर्तजिला के आधार पर भी विशेष नाकेबंदी की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें