फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 की बजाए अब सहायता के लिए करना होगा 112 नंबर डायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 की बजाए अब मदद के लिए आपको 112 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद शहरी क्षेत्र में 15 और ग्रामीण इलाके में केवल 20 मिनट में आपको मदद मिल जाएगी। इतना ही नहीं पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सुविधा के लिए भी यही नंबर डायल करना पड़ेगा। इस संयुक्त इमरजेंसी नंबर को सोमवार प्रदेश में लांच कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी हामिद अख्तर ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में चालकों और मुलाजिमों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए। प्रदेश सरकार की तरफ अंबाला के लिए 29 इनोवा गाड़ियां दी गई हैं। इस नंबर पर फोन करने वाले को जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, उस विभाग को सहायता के लिए सूचित किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदेश भर में 630 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल चिकित्सा सुविधाओं और वायरलेस संचार उपकरणों से लैस वाहन वितरित किए गए हैं। इनमें से सिटी कोतवाली थाने में तीन व अन्य थानों में दो-दो गाड़ियां तैनात की गई हैं। इनकी पहली शिफ्ट सुबह आठ से रात आठ और दूसरी शिफ्ट रात आठ से सुबह आठ बजे तक रहेगी। प्रत्येक वाहन पर तीन पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। ये वाहन चौबीस घंटे ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें