फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना : लक्ष्य 1500 का 842 आवेदन ही करा सका विभाग

Thu, 11 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में नामांकन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। योजना में नामांकन लेने के लिए कई दिनों से कार्य किया जा रहा है, लेकिन बुधवार तक जिले से 842 आवेदन ही पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिले को 1500 का लक्ष्य दिया गया था वहीं, एक स्कूल से अधिकतम पांच नामांकन ही लिए जाएंगे। इस बार छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी नामांकन कर सकेंगे। इसी तरह प्रदेश की बात करें तो सभी जिलों को 33650 का लक्ष्य दिया गया है, जबकि 19,230 नामांकन ही आए हैं।

विद्यार्थी को मॉडल बनाने के लिए मिलेंगे 10 हजार
इस योजना के तहत सभी निजी और राजकीय स्कूल के विद्यार्थी नामांकन कर सकते हैं। अभी स्कूल स्तर पर नामांकन लिए जा रहे हैं। स्कूल स्तर से जो विचार यानि आइडिया चयनित होगा। उस विद्यार्थी को अपने विचार को माॅडल का रूप देने के लिए 10 हजार रुपये की राशि मिलेगी। पूरे भारत वर्ष से एक लाख नामांकन स्कूलों से करवाने का लक्ष्य रखा गया है। मॉडल बनाने के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन



इन जिलों में इतने आ चुके नामांकन

अंबाला में 842, भिवानी 643, चरखी-दादरी में 658, फरीदाबाद में 704, फतेहाबाद में 855, गुरुग्राम 1080, हिसार 1094, झज्जर 911, जींद 709, करनाल 993, कैथल 990, कुरुक्षेत्र 1023, महेंद्रगढ़ 1136, नूह 1201, पानीपत 903, पलवल 684, पंचकूला 493, रेवाड़ी 870, रोहतक 667, सोनीपत 1131, सिरसा 1095 और यमुनानगर में 548 नामांकन हो चुके हैं।
विज्ञापन


इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना में 15 सितंबर तक विद्यार्थी स्कूल स्तर पर नामांकन करेंगे, इसके बाद जिला स्तर पर प्रदर्शनी होगी। विभाग की ओर से स्कूलों को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
- पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।

जिला शिक्षा सदन। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें