फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्क में निरीक्षण, खामियां मिलने पर नोटिस

विज्ञापन
शहर के महावीर पार्क में विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त सचिन गुप्ता। निगम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने महावीर पार्क और बाल भवन में चल रहे विकास कार्यों के लिए मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महावीर पार्क में चल रहे विकास कार्य में खामियां मिलीं।
विज्ञापन

इस पर आयुक्त ने अधिकारियों को फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पार्क की झील की सफाई के लिए जल्द टेंडर लगाया जाए, जिससे कि नौका विहार का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि महावीर पार्क की सुंदरता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
इसके बाद उन्होंने बाल भवन में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल भवन व नौरंगराय तालाब का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। शहर में महावीर पार्क, बाल भवन और नौरंगराय तालाब का कार्य बजट रिवाइज होने पर शुरू हुआ था। अब यहां कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

महावीर पार्क का कार्य कई वर्षों से अधूरा
शहर के महावीर पार्क में सड़क की तरफ बाहर बनाई गई सीमेंट की जालीदार दीवार टूटी है। इस जालीदार दीवार में अंदर जाकर लोग शौचालय कर रहे हैं। यहां गंदगी फैली हुई है। पार्क के अंदर तालाब में घास उगी है। वहीं, श्मशान की तरफ अब चहारदीवारी बन गई है। पार्क में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है और तालाब के पास एक भवन भी बनकर तैयार हो गया है।
नौरंगराय तालाब में गंदगी का आलम

यहां सिर्फ भगवान वामन द्वादशी मेले पर ही निगम सफाई करवाता है। अभी यहां तालाब में गंदगी जमा है। यहां भी सड़क की तरफ सीमेंट की जालीदार दीवार बनाई गई, मगर लोगों ने इसे तोड़ दिया है। इस प्रोजेक्ट पर फर्श पर पत्थर लगाने का कार्य अभी किया गया है।

बाल भवन का कार्य भी अधूरा
इस प्रोजेक्ट का कार्य भी काफी समय से अधूरा है। बाल भवन की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। अब यहां प्लास्टर करने का कार्य चल रहा है। इससे पूर्व यहां चहारदीवारी बनाई थी।

शहर के महावीर पार्क में विकास कार्यों को लेकर निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त सचिन गुप्ता। निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें